A2Z सभी खबर सभी जिले की

विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु परिवारो का सर्वे कार्य की शुरुआत

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 51 जातियों का सर्वे होगा.. मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सर्वेयर द्वारा सिंघाना में गाड़िया लोहारो का सर्वे किया...

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। म प्र शासन के मार्गदर्शन में विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु कल्याण विभाग के सहयोग से म. प्र. जन अभियान परिषद के प्रशिक्षित सर्वेक्षण कर्ताओं के द्वारा विकासखंड मनावर में निवास रत विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु जाति समुदाय के अंतर्गत चिन्हांकित 51जातियों की वास्तविक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति जानने के लिए परिवार सर्वे कार्य किया जा रहा हैं।

Related Articles

विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय एक ऐसा समुदाय है जिनका आजादी के पूर्व स्वतंत्रता संग्राम में बड़ी भूमिका रही थी लेकिन ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इन समुदाय के लोगों (घुमंतु अर्द्ध घुमंतु परिवारों) को सन 1871 के “आपराधिक जनजाति अधिनियम” के तहत इन्हें जन्मजात अपराधी घोषित किया गया था। इस तरह सन 1871 से 1952 तक ब्रिटिश शासकों द्वारा इन घुमंतु समुदाय को संदिग्ध माना गया, इन पर आपराधिक गतिविधियां करने के आरोप लगाया गया, सामाजिक एवं आर्थिक स्तर पर इनका बहिष्कार किया गया। इस तरह यह समुदाय उत्पीड़न के शिकार होते रहे। आजादी के बाद भारत सरकार द्वारा 31अगस्त 1952 को सन 1871 में ब्रिटिश शासन काल में घोषित “आपराधिक जनजाति अधिनियम” को निरस्त कर दिया गया। जिसके बाद से यह समुदाय “विमुक्त” कहलाए। भारत सरकार के द्वारा इन घुमंतु अर्द्ध घुमंतु समुदाय को “जन्मजात अपराधी” के कलंक से मुक्त कर दिया है। म.प्र. में ऐसे घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय के अधिकांश परिवार जो आज भी घुमंतु जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। अपना स्थाई घर नहीं होने के कारण, यह समुदाय आज भी घुमंतु जीवन अपनाकर अपनी आजीविका चला रहे तथा मुख्य धारा में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समुदाय के लिए म प्र शासन द्वारा विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु कल्याण विभाग बनाकर विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु परिवारों के अंतर्गत चिन्हांकित इक्यावन (51) जातियों को शामिल किया गया।

म प्र शासन के मार्गदर्शन में म प्र जन अभियान परिषद के प्रशिक्षित सर्वेक्षण कर्ताओं के द्वारा विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु परिवारों के अंतर्गत चिन्हांकित 51जातियों के परिवारो का परिवार सर्वे कार्य विकास खण्ड मनावर एवं उमरबन में म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत के नेतृत्व में प्रशिक्षित सर्वेक्षण कर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। सर्वे कार्य का मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदायों के परिवारों की पहचान कर, उनके वास्तविक सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण हेतु डेटाबेस तैयार करना, परिवार सर्वे के माध्यम से इन परिवारों को विकास की मुख्य धारा से लाना, सरकारी योजनाओं से जोड़ना,स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना, घुमंतु जीवन जीने वाले परिवारों को स्थायी आवास और उनके बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण कर इनके जीवन में सुधार लाने आदि उद्देश्य से विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु परिवारो का सर्वे कार्य किया जा रहा। इसी कड़ी में आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को विकास खण्ड मनावर के ग्राम लुन्हेरा सड़क में सर्वेयर जगदीश भवेल द्वारा बंजारा समाज का, ग्राम सिंघाना में सर्वेयर सावन जाट, प्रवीण दास बैरागी द्वारा गाड़िया लोहार परिवारो से घनश्याम चौहान राधेश्याम प्रकाश संतोष आदि परिवारों का सर्वे कार्य किया गया। इस दौरान विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत एवं के ग्राम समाजिक कार्यकर्ता विनोद सोलंकी का भी सक्रिय सहयोग रहा।

विकास खण्ड के अंतर्गत ऐसे निवासरत विमुक्त, घुमंतु, अर्द्ध घुमंतु समुदाय का कोई भी परिवार वंचित न रहे जो विमुक्त घुमंतु अर्द्ध घुमंतु समुदाय से आते हैं। इसके लिए समुदाय से संबंधित परिवार जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर से सम्पर्क कर अपना पंजीयन कराने में सहयोग प्रदान करे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!