A2Z सभी खबर सभी जिले की

गांव का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता – रवी मुवेल



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जनपद पंचायत मनावर के ग्राम पंचायत कवठी में जनपद पंचायत निधि से श्री अंबिका मंदिर पुनर्वास स्थल मंदिर प्रांगण मे 4 चार लाख रुपए लागत से चबूतरे निर्माण का भूमि पूजन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि मुवेल, जनपद प्रतिनिधि श्रीमती भगवती जाट, सरपंच भेरु वास्केल, सचिव नगेंद्र पँवार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, भाजपा के युवा नेता नवीन कवठी द्वारा चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन कर मां अंबे का दर्शन पूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि मुवेल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ग्रामों के विकास को लेकर हमेशा तत्पर है। हमारी पहली प्राथमिकता ग्रामों का समुचित विकास करना है। ग्राम के वरिष्ठ बाबुसिंह दरबार, एवं नवीन कवठी ने ग्राम की मुख्य समस्या से अवगत कराते हुए गांव के मुख्य मार्ग सीसी रोड निर्माण की मांग मनावर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि से की गई। श्याम जाट, राजू कुशवाह, सुनील, सोहन वास्केल, राहुल कुशवाह, तोताराम जन अभियान परिषद नावांकुर संस्था से प्रवीण दास बैरागी, सावन जाट, सहित ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!