
डिंडौरी : 18 फरवरी, 2026
आज दिनांक 18/02/26. दिन बुधवार को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में कक्षा 8 के छात्रों का अलंकरण समारोह/ आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया जिसमें संस्था प्रमुख श्रीमती रुचि पांडेय,अतुल पाठक, अंशुल पाठक, उर्मिला परस्ते, देवेन्द्र मंदे, अमृता यादव, एन एस धुर्वे, पालक राकेश तेकाम और सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे। छात्रों को प्राचार्या द्वारा स्मृति चिन्ह स्वरूप सील्ड दी एवं आशीर्वाद स्वरूप पेन दिया गया और कक्षा 7 छात्र छात्राओं ने कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं को भी उपहार दिया गया l शिक्षकों ने सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देकर अच्छे परीक्षा परिणाम लाने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया और छात्र छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किए। बच्चों के द्वारा सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया स्वल्पाहार के बाद आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख श्रीमती रुचि पाण्डेय द्वारा किया गया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।