
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत डाइट धार में लोकभाषा कार्यशाला संपन्न*
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार न्यूज/धार जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान धार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षकों कि एक दिवसीय जिलास्तरीय लोक भाषा कार्यशाला आयोजित हुई। इसके अन्तर्गत क्षेत्रीय भाषाओं मालवी, निमाड़ी और भीली भाषाओं के द्वारा प्राथमिक स्तर के बच्चों को जोड़कर अध्ययन हेतु एफ एल एन की कक्षा 1ली एवम् 2 री कि हिंदी विषय के सारे पाठों को निमाड़ी मालवी और भीली भाषाओं में अनुवाद कर तैयार किया गया। लोक भाषा निमाड़ी में अनुवादित की गई शैक्षणिक पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि अभिषेक चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार, विशेष अतिथि प्रदीप खरे जिला परियोजना समन्वयक एवम् मनोज शुक्ला प्राचार्य जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान धार की अध्यक्षता में किया गया। अतिथि महोदय द्वारा शैक्षिक नवाचार के इस कार्य कि सराहना करते हुए प्रकाशन कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। उपस्थित टीचर्स को बधाई प्रेषित की गई।
इस कार्य में जिले के शिक्षक रामेश्वर शर्मा, तेजालाल पंवार, मुकेश मेहता,जगतसिंह मंडलोई, ब्रजेश डोरिया, रेखा शर्मा, सावित्री सिसोदिया, चंद्रकला मकवाना, अस्मिता निगम, रंजीता श्रीवास, प्रफुल्ल कानूनगो, सुधीर बर्वे, सपना राठौर, विजय शर्मा, कृष्णचंद कर्मा, कुलदीपसिंह इश्के, माणक जीराती , गोपाल कौशल ने
सहभागिता की। संचालन राम शर्मा परिंदा ने किया और संस्था के ठाकुर लाल मालवीय ने आभार व्यक्त किया