A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पंचायत सभाकक्ष डिण्डौरी में वन अधिकार अधिनियम पर प्रशिक्षण आयोजित

डिण्डौरी जिला पंचायत सभाकक्ष डिण्डौरी में वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समितियों से प्राप्त दावों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिनियम की धारा 3(1)(i) में उल्लेखित सामुदायिक वन संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता प्रदान किए जाने की प्रक्रिया को स्पष्ट करना था।

यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय, भोपाल से पधारे मास्टर ट्रेनर्स राहुल श्रीवास्तव,  मोहित महाजन, कमल किशोर आर्मो एवं गौरव शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अधिनियम के प्रावधानों, दावा परीक्षण की प्रक्रिया, दस्तावेजीकरण तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर, डिण्डौरी, शहपुरा एवं मेहंदवानी, पेसा ब्लॉक समन्वयक, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समिति के अशासकीय सदस्य, वन अधिकार शाखा प्रभारी (सर्व जनपद पंचायत) तथा सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के संरक्षण, प्रबंधन एवं मान्यता की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button