
कोटपूतली-बहरोड़ में राजश्री इंटरनेशनल स्कूल, किडारोद पावटा के निदेशक सुनिल कुमार यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, कोटपूतली-बहरोड़ के कार्यालय को 2 बैटरी का इन्वर्टर मय ट्रोली भेंट की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द मीणा, एसीबीईओ-2, कोटपूतली दयाराम चौरडिया, उमेश कुमार शर्मा, लीलाधर लंबोरा, पृथ्वी सिंह यादव, हवासिंह यादव, अजय लूनीवाल, ललित, प्रियंका यादव, द्रौपदी देवी, विकम सिंह यादव, मुकेश गुर्जर, महिपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री प्रकाश चन्द मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी व समस्त स्टॉफ कार्मिकों की तरफ से यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।