मध्यप्रदेश

पुलिस चौकी निवार द्वारा गेंहू चोरी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने गहूँ की चोरी करने वाले चार आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में थाना माधवनगर अंतर्गत चौकी निवार पुलिस ने गहूँ  की चोरी करने वाले चार आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24 जनवरी 26 को प्रार्थी ऋषभ कुमार जैन पिता श्री बिजय कुमार जैन उम्र,38 साल निवासी निवार पहाडी थाना माधवनगर जिला कटनी का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया की मेरी साहू मोहल्ला , निवार पहाडी मे अनाज रखने की  पुरानी गोदाम है  दिनांक 20 दिसम्बर 25 को करीबन 20 बोरी गेंहू प्रत्येक बोरी मे 50-50 कि.ग्राम रखा था जो कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रं.81/26 धारा 331(4),305(ए),बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

विवेचना के दौरान फरार आरोपी अनिल कोल पिता श्याम लाल कोल उम्र 27 वर्ष निवासी काली मोहल्ला निवार पहाडी थाना माधवनगर की तलास की गई जो आरोपी अनिल कोल पिता श्याम लाल कोल  की सकूनत उपस्थित मिला जिससे  पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किये जो अपने मेमोरेण्डम मे बताया की दिनांक 21 जनवरी 26 रात्रि करीबन 12.00 बजे मैं और मेरा साथी भक्कल कोल रंजीत उर्फ बाबा कोल ,सोमलाल उर्फ काला कोल चारो लोग  साथ मे साहू मोहल्ला  ऋषभ जैन के गोदाम के पास  गये और शटर मे लगे ताला को भक्कल कोल पत्थऱ से तोडा था और हम चारो गोदाम के अंदर गये गोदाम मे रखे गेंहू 09 बोरी कट्टी को चोरी किये और उसी रात को राजेश कोल के घर के पीछे  रख दिये थे और दिनांक 22 जनवरी 26 को गेंहू का विक्रय  करने  विजय साहू से गेंहू को बेचने के  लिये बात कर लिये थे जो विजय साहू रात्रि में गेंहू लाने को बोला तो मैं और भक्कल कोल,रंजीत उर्फ बाबा कोल, सोमलाल कोल चारो लोग रात्रि 11.00 बजे चोरी किये गये 09 कट्टी गेंहू को विजय साहू के घर मे बेचे थे गेंहू बेचने का पैसा हमल लोगो को 5600/रू विजय साहू ने दिया था जो पैसा को हम चारो लोग आपस मे बांट लिये थे जो पैसा मुझे हिस्से मे मिला था वह खर्च हो गया है उक्त  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे ज्यूडिशियल रिमाण्ड मे पेश कर जेल भेजा गया ।

 पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका –  प्रभारी माधवनगर संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि रमाकान्त दुबे,प्र.आर.गौरव सेन,देवेश कुमार,आरक्षक वकील यादव की अहम भूमिका रही।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!