A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर सीमा में दिनदहाड़े अवैध खनन, क्या प्रशासन की आंखों पर बंधी है पट्टी?

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। सरीला तहसील क्षेत्र में बालू का अवैध खनन बेखौफ जारी है। जालौन जनपद के खंड संख्या–1 कहटा क्षेत्र से जुड़े खननकर्ता हमीरपुर की सीमा में घुसकर नदी के भीतर भारी भरकम पोकलेन मशीनों और डंपरों से खुलेआम बालू निकाल रहे हैं। खनन के लिए नदी की प्राकृतिक जलधारा तक रोक दी गई है, जिससे पर्यावरण और नदी अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Related Articles

चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में मशीनें और वाहन लंबे समय से सक्रिय हैं, इसके बावजूद खनन विभाग, राजस्व और पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। सवाल यह उठता है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध खनन से अनजान हैं या फिर जानबूझकर आंख मूंदे बैठे हैं? स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे उनके हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!