A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कमां डीग 9783029649

कामां – जिला युवा खण्डेलवाल वैश्य महासमिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 दिन1रविवार को स्थान जड़खोर धाम सेऊ में आयोजित किया जाएगा ! कामां के प्रमुख भामाशाह व व्यवसायी खेमराज खंडेलवाल मातुकी वाले के अनुसार प्रतिभा सम्मान समारोह व दीपावली मिलान समारोह को ओर आकर्षण बनाने हेतु आयोजन स्थल पर कई सारे उपहारों का भी वितरण किया जाएगा जिसमे इलेक्ट्रिक स्कूटी भी प्रदान की जाएगी जो कि ऐंचवाडा निवासी हाल जयपुर संतोष खण्डेलवाल के द्वारा दी जाएगी ! 

खेमराज खण्डेलवाल के अनुसार कामां के मशहूर व्यवसायी मातुकी वालो की तरफ से एक मिनी AC,2 मिनी वाशिंग मशीन, तीसरा पुरुस्कार एक ट्रॉली बैग, चतुर्थ इडली मेकर, पांचवा पुरुस्कार एक इलेक्ट्रिक केटली, छठा ,सातवां, आठवां, क्रमशः 2 कीपैड मोबाइल, 4 डिनर क्रोकरी सेट, 4 कालीन , नोवा व दशवा पुरुस्कार क्रमसः 25 चॉपर व 25 कूल वाटर बोटल, ग्यारवाँ पुरुस्कार 55 मातुकी ब्रांड हेयर ऑयल तथा बम्पर इनाम 32इंच LED प्रदान की जाएगी ! ड्रा के संयोजक टोनू मातुकी खण्डेलवाल रहेंगे !

Related Articles

खेमराज खण्डेलवाल ने बताया कि  वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और युवान के संकल्प से बृज के श्रेष्ठतम वन कामवन के समीप स्थित भगवान श्री कृष्ण की गौचारण स्थली श्री जड़खोड गौधाम में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन और प्रतिभाशाली सम्मान समारोह में आप सभी समाजबंधु सादर आमंत्रित है,आप सभी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करें।
केवल समाज के कार्यक्रम के लिए ही नही अपितु गौधाम में आकर गौसेवा करने और गौशाला की कार्यविधि को नजदीक से देखने का सुअवसर आपको मिला है।आप अपने पूण्य बढ़ाने के अवसर को दोनों हाथों से लपक लें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!