
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पांढुर्णा में जनजातीय विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम संपन्न
संवाददाता धनंजय जोशी
शिक्षा, खेल, छात्रवृत्ति व आवास संबंधी समस्याओं पर हुई खुली चर्चा

पांढुर्णा स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय जनजाति आयोग के तत्वाधान में जनजातीय विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना एवं उनके समाधान हेतु सार्थक चर्चा करना रहा।

इस संवाद कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल सुविधाएं, छात्रावास व्यवस्था, छात्रवृत्ति, परिवहन एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री प्रवीण ढोलके, श्री प्रकाश उईके, श्री सुभाष वडोले सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन महाविद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
कार्यक्रम ने जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं सुविधा विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में महत्वपूर्ण संदेश दिया।