
पुलिस थाना बहरोड़ कोतवाली व जिला स्पेशल टीम कोटपूतली बहरोड ने बानसूर थाने के एक प्रकरण में 50,000 रुपये का वांछित ईनामी आरोपी योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश कुमार पुलिस थाना बानसूर के हत्या के एक प्रकरण में काफी लम्बे समय से फरार था। महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज, जयपुर द्वारा उक्त आरोपी पर 50,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जिला कोटपूतली-बहरोड के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी अंकित सामरिया और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।