

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर मध्य प्रदेश पंजीकृत द्वारा विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ को आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में मनावर जिला धार मप्र के संजय वर्मा ‘दृष्टि’ की रचना सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। मंच द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचना पुरस्कार से सम्मानित करते हुए गौरान्वित है। मंच साहित्यिक भविष्य की उज्जवल कामना करता है। प्रशस्ति पत्र मंच की प्रधान संपादक – प्रो डॉ दीपमाला गुप्ता, अध्यक्ष – डॉ किरण अवस्थी (राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच अमेरिका शाखा), श्रीमती माधवी तारे (अध्यक्ष -लंदन शाखा) संयोजक, संस्थापक, संपादक – डॉ पवन मकवाना द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि संजय वर्मा”दृष्टि” की देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में रचना प्रकाशित होती है। अबतक 939 सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड में तीन बार अलग -अलग विधा में दर्ज है। स्टार बुक ऑफ रिकार्ड,गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज है। स्नेहीजनों ने बधाई दी।
