A2Z सभी खबर सभी जिले की

“पीएम एक्सीलेंस कॉलेज डिण्डौरी के एन.एस.एस. द्वारा ग्राम कोहका में सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन”

 

डिण्डौरी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय चन्द्र विजय महाविद्यालय डिंडौरी (मध्य प्रदेश) में प्राचार्य डॉ. संतोष धुर्वे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी डॉ. ईश्वर चन्द्र परणा, श्रीमती प्रगति साहू, डॉ. संगीता श्याम, श्रीमती अनामिका मिश्रा, डॉ. योगेश वालरे, डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम कोहका में सात दिवसीय विशेष शिविर दिनचर्या अनुसार प्रतिदिन प्रातः जागरण, ध्यान व योग व्यायाम, परियोजना कार्य, बौद्धिक सत्र एवं जन-सम्पर्क का सफल संचालन किया गया। इस सात दिवसीय आवासीय शिविर “मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” के दौरान छात्रों ने स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण एवं लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस विषय के तहत छात्रों द्वारा आसपास के गांवों में जाकर डिजिटल साक्षरताः ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही साथ स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती, मानसिक स्वास्थ्य, योग और स्वस्थ आहार के बारे में छात्रों द्वारा जानकारी दी गई। सामाजिक जिम्मेदारी जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसी श्रृंखला में बौद्धिक सत्र के दौरान  प्रमुख वक्ताओं द्वारा निम्न्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गयाः

डॉ. पी. सी. उइके: एनएसएस के महत्व एवं अनुशासन पर।

Related Articles

डॉ. संतोष धुर्वेः क्षेत्रीय भाषाओं एवं लोक कला तथा समाज से जुड़ाव पर।

डॉ. संगीता श्याम शिक्षा और अनुशासन पर।

सुश्री नमिता पटेल व गौरीशंकर जीः मानसिक स्वास्थ्य विषय पर विशेष और अर्थपूर्ण बातो को बताया गया।

डॉ. रवि सिंह के द्वारा वाणिज्य विषय एवं सुश्री पूजा धुर्वे द्वारा एन.एस.एस. के बारे में बताया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. संतोष धुर्वे द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन एवं सराहना की गई और उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया। अंत में इस सात दिवसीय शिविर के दौरान निम्न प्रबुद्धजनों डॉ. संतोष धुर्वे, डॉ. पी. सी. उइके, डॉ. पार्वती कुशराम, सरस्वती सिंग्राम, डॉ. रवि सिंह, डॉ. राजेश वरकड़े, सुश्री पूजा धुर्वे, डॉ. विजलेश धुर्वे, डॉ. नरेन्द्र राजपूत, रजनीश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में “शिक्षा द्वारा समाज सेवा एवं समाज सेवा द्वारा शिक्षा” को परिपूर्ण करने की कोशिश इस सात दिवसीय शिविर के द्वारा की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!