A2Z सभी खबर सभी जिले की

ITBP जवान का ड्यूटी के दौरान निधन,मंसूरी में बैरक के क्वार्टर में मिला था शव

रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा

खबर दौसा के बांदीकुई थाना कोलवा से ITBP जवान का ड्यूटी के दौरान निधन,मंसूरी में बैरक के क्वार्टर में मिला था शव, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार,बांदीकुई।।कोलवा थाना क्षेत्र निवासी ITBP जवान चेतराम मीणा (38) का ड्यूटी के दौरान मंसूरी में निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव भांवता में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया,बैरक के क्वार्टर में मिला शव,कोलवा थाना प्रभारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि चेतराम मीणा वर्तमान में मंसूरी में तैनात थे। मंगलवार दोपहर उनका शव उनकी बैरक के क्वार्टर के अंदर मिला। आईटीबीपी द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी,बुधवार को सेना के जवान चेतराम मीणा के पार्थिव शरीर को लेकर उनके गांव भांवता पहुंचे। जहां सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।2013 में ITBP में शामिल हुए थे,परिजनों ने बताया कि चेतराम वर्ष 2013 में ITBP में शामिल हुए थे। उनके तीन भाई हैं, जिनमें से बड़े भाई खेती करते हैं और तीसरे नंबर के भाई रेलवे में ग्रुप डी में कार्यरत हैं। चेतराम के दो बेटे हैं और उनका परिवार गांव में ही रहता है।थाना प्रभारी ने बताया कि जवान की मौत कैसे हुई, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। चेतराम की मौत की सूचना मंगलवार दोपहर परिजनों को मिली थी, पूरे गांव में शौक।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!