A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कडी सुरक्षा और तीसरी आंख की निगरानी में परीक्षाएं शुरू 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षाएं कस्बे के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सोमवार को शुरू हो गई। जिसमें दोनों पालियों लगभग पच्चीस प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।जबकि दूसरी पाली में डी. एम. ओ. हमीरपुर ने परीक्षा केंद्र पहुंच कर जांच की।

 सख्ती के चलते पच्चीस प्रतिशत छात्रों ने छोडी परीक्षा 

Related Articles

यूपी मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षा सुबह की पाली में शुरू हुई जिसमें मुंशी और मौलवी(समकक्ष हाईस्कूल)की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल पंजीकृत 153 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 114 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में सीनियर सेकेंडरी (समकक्ष इण्टर )की परीक्षा आयोजित की गई जिसमें कुल पंजीकृत 50परीक्षार्थियोँ के सापेक्ष 38परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जो कुल पंजीकृत परीक्षार्थियोँ का लगभग 25प्रतिशत है।

मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कस्बे के राजकीय बालिका इण्टर कालेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमे मदरसा रहमानिया, मदरसा यादगार मोहम्मदी हुसैनी, मदरसा कहकशां बालिका, मदरसा बाबा नूरे निजामी दीवान शहीद और रागौल के मदरसा दारुल उलूम निजामी का परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसकी केंद्र व्यवस्थापक कालेज की प्रधानाचार्या अंजलि प्रिया गौतम को बनाया गया है और सहायक केंद्र व्यवस्थापक मौलाना अताउर्रहमान को बनाया गया है। इस सम्बन्ध में केंद्र व्यवस्थापक अंजलि प्रिया गौतम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन सम्पन्न कराई जा रही हैं।इस सम्बन्ध में डी. एम. ओ. हमीरपुर ने बताया कि परीक्षाओं के लिए जनपद में एक परीक्षा केंद्र मौदहा में बनाया गया है जिसमें सोमवार से दोनों पालियों में परीक्षाएं शुरू हुई हैं परीक्षाऐं नकल विहीन और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रही हैं।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!