A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के व्यय लेखा जांच को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

जमशेदपुर।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने निर्वाचन व्यय का विवरण व्यय कोषांग में जमा करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के माध्यम से प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय लेखा संधारण, व्यय पंजियों के रख-रखाव एवं जांच प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related Articles

प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच कुल तीन चरणों में की जाएगी। प्रथम जांच 12 फरवरी 2026 को, द्वितीय जांच 16 फरवरी 2026 को तथा तृतीय एवं अंतिम जांच 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच स्थल वाणिज्य कर कार्यालय, जमशेदपुर (ट्रेजरी कार्यालय के सामने) निर्धारित किया गया है, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए जांच स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, चाकुलिया रहेगा।

इसके अतिरिक्त निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत रहकर चुनाव प्रचार-प्रसार गतिविधियों के संचालन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद सहित सभी प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित थे।

— Anand Kishor

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!