A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – जिला बदर का आरोपी हुआ गिरफ्तार |

मऊगंज : पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े ने दलबल के साथ जिला बदर के आरोपी मनीष सिंह सेंगर पिता महेन्द्र सिंह सेंगर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम भाठी सेंगर को मऊगंज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस को मुखबिर द्वारा आरोपी के बारे में सूचना मिली कि वह मऊगंज बस स्टैण्ड के पास घूम रहा है |

जिसके बाद पुलिस ने बड़ी तत्परता के साथ पहुंचकर गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 304/2024 धारा 188 भादवि एवं म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया |

बता दे कि जिला बदर के उक्त आरोपी को जिला/बदर/2023 मऊगंज दिनांक 14/11/2023 से एक वर्ष के अवधि के लिये जिला मऊगंज एवं जिला से लगे जिले रीवा,सीधी,सतना सिगरौली की सीमाओ में निष्कासित किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button