A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान, 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। शुक्रवार 06 फरवरी  को जिलाधिकारी

एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जनपद हमीरपुर के विकास खंड सुमेरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पौथिया में बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंर्तगत जागरुकता एवं संवादात्मक बैठक का आयोजन किया गया।विगत 27.11.2025 से 8 मार्च 2026 तक भारत में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान प्रस्तावित है जिसके अंर्तगत तृतीय चरण 01 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक प्रस्तावित है । तृतीय चरण के अंतर्गत ग्राम पंचायत, नगर निकाय / वार्ड तथा समुदाय स्तर , ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम सभा वार्ड सदस्य, पार्षद, समुदाय – आधारित स्वयंसेवी कार्यकर्ता के समन्वय से जोखिमग्रस्त परिवार, परम्परागत प्रथाओं या अन्य कारणों से बाल विवाह के जोखिम में रहने वाले परिवारों इत्यादि का चिन्हांकन कर गतिविधियों का आयोजन किया जाना है, ताकि बाल विवाह की रोकथाम, पहचान एवं त्वरित कार्यवाही को जमीनी स्तर तक सुनिश्चित किया जा सके ।

Related Articles

 

उक्त के क्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन टीम द्वारा ग्राम पंचायत पौथिया की ग्राम सभा सदस्यों के साथ मिल कर जोखिम ग्रस्थ परिवारों को चिन्हांकित कर उनको जागरूक किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!