
डिंडौरी : 02 फरवरी, 2026
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर जेपी यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण एवं कार्य के प्रति लापरवाही दिखाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और भविष्य लापरवाही करने पर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान और जनजातीय कार्य विभाग अधिकारियों को सक्ष्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़।
पिछली जनसुनवाई में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से अनुरोध किया था कि जो हितग्राही बार बार आ रहे हैं उनका निराकरण शीघ्र करने का प्रयास करें और प्रशासनिक सिस्टम में बदलाव करें ताकि लोगों की समस्या का निराकरण हो सके। इसी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ई-गर्वनेंस के माध्यम से दो या तीन बार जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों को छांटकर कुल 700 आवेदन लंबित हैं। जिसे संबंधित विभाग के अधिकारी को तीन दिवस के अन्दर संबंधित हितग्राही की समस्या का निराकरण कर ऑनलाइन अपडेट करें और एक प्रति संबंधित हितग्राही को डॉक के माध्यम से प्रेषित किया जाए। जिले में नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, एवं जनपद स्तर पर दिव्यांगजनों का सर्वे किया गया जिसमें प्राप्त दिव्यांगजनों को पात्रता के अनुसार उपकरण, पेंशन, प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी को प्रदाय करने के निर्देश दिए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एनीमिया बालिका परीक्षण में चिन्हित बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि समनापुर, बजाग, करंजिया और शहपुरा विकासखंडों में हाट बाजारों में जैविक उत्पादों के नियमित आयोजन पर जोर दिया।
बैठक में न्यायालयीन प्रकरण, समग्र आईडी, ईकेवायसी, सीपी ग्राम एवं पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों – बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, फौतीनामा, राजस्व वसूली एवं ई-केवाईसी के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही कृषि, मत्स्य, सहकारिता, एनआरएलएम, खाद्य, आत्मा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कलेक्टर ने कृषि विभाग अधिकारी को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना विकासखंड स्तर पर रैली ट्रेक्टर-बाईक रैली, आंकाक्षी विकासखंडों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, श्री अन्न सेमीनार, पराली प्रबंधन कार्यशाला, जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु चौपाल, प्राकृतिक, जैविक खेती लगाने के निर्देश दिए।
नीति आयोग के निर्देशानुसार जिले के तीन विकासखंडों में 28 जनवरी 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक सम्पूर्णता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
कलेक्टर ने एमपी ई-सेवा, बहुदिव्यांगता प्रमाणन, धरती आबा अभियान, उपार्जन केन्द्रों से उपज के उठाव, तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
इसी क्रम में कलेक्टर ने लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए विभागीय शर्तों के अनुरूप विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आज आयोजित समय-सीमा बैठक में पात्र हितग्राहियों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान किए।