
*केंद्रीय बजट 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला : जिलाध्यक्ष संदीप जी मोहोड़*
*भाजपा जिला कार्यालय में एलईडी के माध्यम से देखा गया बजट का सीधा प्रसारण*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना | 1 फरवरी 2026

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा लगातार 9वां केंद्रीय बजट शनिवार को प्रस्तुत किया गया। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पांढुरना स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बजट का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगर के वरिष्ठजनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

*भाजपा कार्यालय में दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह*
बजट प्रसारण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय संदीप जी मोहोड़, जिला उपाध्यक्ष यादवराव जी डोबले, उज्जवलसिंह जी चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष वैशालीताई महाले, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जी घाटोडे, भाजपा वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में जिला, मंडल, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

*विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम – संदीप मोहोड़*
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय संदीप जी मोहोड़ ने केंद्रीय बजट को आमजन के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट में हाईटेक सेक्टर, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्कूली शिक्षा के विकास सहित हर वर्ग और हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। रेलवे के हाई-स्पीड कॉरिडोर, लॉजिस्टिक सेक्टर एवं बुनियादी ढांचे के विकास से भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी गई है। यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को समर्पित जनता का बजट है।

*सबका साथ, सबका विकास की भावना को साकार करता बजट*
जिलाध्यक्ष श्री मोहोड़ ने आगे कहा कि यह बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को मजबूती प्रदान करता है। गंभीर बीमारियों के इलाज से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण की इसमें स्पष्ट झलक मिलती है तथा विकास के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
*दूरदर्शी बजट, देश को देगा नई दिशा- उज्जवल सिंह चौहान*
जिला उपाध्यक्ष आदरणीय उज्जवलसिंह चौहान जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट जनहितकारी एवं दूरदर्शी है। इसके प्रावधान देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से नई दिशा देंगे।
उपस्थित रहे अनेक जनप्रतिनिधि

बजट प्रसारण कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, मातृशक्ति, भाजपा वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
