

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 30 जनवरी
थाना क्षेत्र के बेरी गांव में दोपहर में आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला ने
कुंए में छलांग लगा कर जीवन लीला
समाप्त करने की कोशिश की। जानकारी
मिलने पर ग्रामीणों व दमकल विभाग के
प्रयास से उसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। चौकी पुलिस भी
मौजूद रही।
थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी सुरजन पाल की विवाहिता पुत्री संतोषी उम्र 26
वर्ष ने दोपहर में गांव स्थित कुएं में जीवन लीला समाप्त करने के लिए छलांग लगा दी। लोगो को इस घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। तथा चौकी पुलिस को सूचना दी। तब चौकी इंचार्ज रिंकू तिवारी
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा
ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल दस्ते व ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं
सुरक्षित निकाला गया।
पिता से मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी की शादी बीस मई 2022 को
कस्बा सुमेरपुर निवासी आकाश पाल के साथ हुई थी। अक्टूबर 2022 को आकाश की बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। तब वह गर्भवती थी।
उसको परिजन अपने घर ले आए थे।
यही उसने पुत्र को जन्म दिया था। इस
वर्ष दशहरा के समय इसकी विदा परिजनों ने कानपुर क्षेत्र के बंसल पुरवा
में कर दी थी। वहां यह दो महीने रही थी
मानसिक रूप से विछिप्त होने के कारण
वह अपने मायके आ गई थी। तब से वह
अपने पिता के घर में रह रही थी। तथा इसका पुत्र भी यही है। दोनो का खर्च परिजन ही उठा रहे है। पिता ने बताया कि आर्थिक तंगी व दिमागी हालत ठीक
न होने के कारण आत्मघाती कदम उठाया ।लेकिन ग्रामीणों व दमकल दस्ते
के अथक प्रयास से उसे कुंए से जीवित
निकाल लिया गया है। तथा वह पूरी तरह
सुरक्षित है।