A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनावर पुलिस को मिली वाहन चोर गिरोह को पकडने मे सफलता

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। कस्बा मनावर से मोटर साईकिल चोरी में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से दो मोटर साईकिल जप्त की गई।

(1) मनावर पुलिस को मिली वाहन चोर गिरोह को पकडने मे सफलता…
(2) बदमाश रेकी कर बिना लाक के वाहनो को बनाते थे निशाना…
(3) वाहन में अदला बदली करने वाले मैकेनिक भी गिरफ्तार…

मयंक अवस्थी, पुलिस अधीक्षक जिला धार द्वारा मोटर साईकिल चोरी करने वाले आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में श्री विजय डावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार एंव श्री बृजेश कुमार मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर द्वारा मनावर क्षैत्र में अपने मुखबीर तंत्र सक्रीय किये गये जिस पर प्राप्त सूचना पर विगत दिनो थाना मनावर के अपराध क्रमांक 50/26 धारा 303(2) BNS मे राधारमण कालोनी मनावर से जुनैद मंसुरी के घर के बाहर खडी पेशन प्रो मोटर साईकिल क्रमांक MP11NA6253 व अपराध क्रमांक 54/26 धारा 303(2) BNS मे फरियादी देवेन्द्रसिंह तोमर निवासी कुवाली की मोटर साईकिल क्रमांक हिरो एचएफ डिलक्स मोटर साईकिल क्रमांक MP11MX5836 में चोरी हुई मोटर साईकिल की पतारसी करते आऱोपी सुनिल बघेल पिता बाबुलाल बघेल जाति भिलाला उम्र 30 साल निवासी बनेडिया व मोसिन उर्फ वसीम पिता मुस्ताक मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी चालिस टापरा मनावर व अल्फेज पिता परवेज खान जाति मुसमलान उम्र 20 साल निवासी ठिकरी थाना ठिकरी जिला बडवानी हाल मुकाम नाला प्रागंण मनावर द्वारा मोटर साईकिल पेशन प्रो मोटर साईकिल क्रमांक MP11NA6253 चोरी करना व हिरो एचएफ डिलक्स मोटर साईकिल क्रमांक MP11MX5836 की सुनिल व मोसिन द्वारा चोरी कर अल्फेज को बेचने पर उक्त दोनो मोटर साईकिले आऱोपीयो के कब्जे से जप्त की गई ।

गिरफ्तार आऱोपी –
1. सुनिल बघेल पिता बाबुलाल बघेल जाति भिलाला उम्र 30 साल निवासी बनेडिया
2. मोसिन उर्फ वसीम पिता मुस्ताक मंसुरी जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी चालिस टापरा मनावर
3. अल्फेज पिता परवेज खान जाति मुसमलान उम्र 20 साल निवासी ठिकरी थाना ठिकरी जिला बडवानी हाल मुकाम नाला प्रागंण मनावर

Related Articles

जप्त मोटर साईकिल
-1. पेशन प्रो मोटर साईकिल क्रमांक MP11NA6253 किमती 50000 र
2. हिरो एचएफ डिलक्स मोटर साईकिल क्रमांक MP11MX5836 किमती 50000 रूपये

सराहनीय कार्य
निरीक्षक ईश्वरसिंह थाना प्रभारी मनावर, उनि मनीष चौधरी, प्र आर 638 ललित कुमरावत, आऱ 654 राहुल बांगर का सराहनीय योगदान रहा ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button