A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :23 से 27 मार्च तक सजेगा ‘हमीरपुर महोत्सव’ का रंगमंच, संस्कृति-संस्कार संग ड्रोन शो और यमुना आरती का होगा भव्य संगम

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

डीएम घनश्याम मीना ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, चौरा देवी प्रांगण में होगा आयोजन; ओडीओपी स्टॉल, सांस्कृतिक संध्या, किसान-पर्यावरण गोष्ठियां और बच्चों के लिए स्पेस लैब-प्लैनेटोरियम रहेंगे आकर्षण।

Related Articles

हमीरपुर।कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर हमीरपुर महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी 23 से 27 मार्च तक चौरा देवी प्रांगण में भव्य हमीरपुर महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य जनपद की संस्कृति, विरासत और स्थानीय पहचान का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।

डीएम ने पत्रकारों से सुझाव प्राप्त करते हुए कहा कि महोत्सव को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर जनोपयोगी, ज्ञानवर्धक और लाभकारी स्वरूप दिया जा रहा है। महोत्सव में आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी, वहीं जनपद के ओडीओपी उत्पादों के साथ अन्य जनपदों के ओडीओपी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही बाहरी विशिष्ट कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। महोत्सव में भजन संध्या, कॉमेडी नाइट्स, यमुना आरती, लोक नृत्य और लोक संगीत जैसे कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति होगी, जिससे हमीरपुर की सांस्कृतिक छवि और मजबूत होगी।

डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि महोत्सव को ज्ञान और जागरूकता का मंच बनाने के लिए किसान, वन एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर विशेष गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए ड्रोन शो, स्पेस लैबोरेटरी और प्लेनेटोरियम जैसे आधुनिक एवं रोचक कार्यक्रम शामिल किए गए हैं, जिससे यह आयोजन हर आयु वर्ग के लिए खास बनेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!