A2Z सभी खबर सभी जिले की

बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन

बस्ती
*दिनांक 13.10.2025*
*ADG जोन गोरखपुर महोदय के निर्देश के क्रम में DIG रेंज बस्ती के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।*

आज दिनांक 12.10.2025 को थाना कोतवाली के ग्राम जिगिना में ADG जोन गोरखपुर महोदय के निर्देश के क्रम में DIG रेंज बस्ती महोदय के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय टीम महिला का0 श्यामा पाठक ,म0का0 सुमन यादव ,म0का0 प्रियंका वर्मा ,म0का0 पल्लवी राव द्वारा बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय आशा बहुएं,समूह सखी,महिला चौकीदार पूरी टीम के साथ उपस्थित रही लगभग 50 की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया और क्रमशः उनके घर जाकर एवं गांव में घूमकर उनसे संपर्क कर उनको जागरूक किया गया उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तत्पश्चात उनको एक जगह एकत्र कर उनको सरकार द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं एवं मिशन शक्ति से संबंधित समस्त जानकारी दी गई ।

◆ महिलाओं (बहुओं) को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं / महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई , साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है ।
बहू-बेटी सम्मेलन के दौरान बहुओं से उनकी समस्यायें पूछी गयी तो रागिनी यादव पत्नी दिनेश यादव थाना कोतवाली ने बताया कि मेरी शादी को 04 साल हो गये हैं और मेरा पति रोज शराब पीकर आता है और मारता पीटता है । बहू ने बताया गया कि जब भी कोई इस तरह की समस्या हो तो तत्काल -1090, 112 आदि हेल्पलाइन पर फोन कर दें, पुलिस तत्काल आपकी सहायता करेगी । रागिनी के परिजनों को भी थाने पर बुलाकर समझाया गया तो दोनों पक्ष आपस में विचार विमर्श करके स्वेच्छा से राजी खुशी रहने को तैयार हो गये, रागिनी द्वारा बताया गया कि इस बहू सम्मेलन से अत्यन्त ही लाभ प्राप्त हुआ है । मैं पहले महिला हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में अवगत नही थी ।
इसी प्रकार एक बहू ने बताया कि मेरी सास मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित करती है और हमेशा ताना मारती है । उसकी सास को बुलाकर समझाया गया एवं यह भी बताया गया कि दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा के अन्तर्गत कानूनन अपराध है । इसी प्रकार बहू सम्मेलन में आई हुई अन्य बहुओं ने भी विभिन्न समस्याएं बतायी, जिसमें तत्काल उनके परिजनों को बुलाकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया । इस कार्यक्रम से बहू बेटियों में अत्याधिक उत्साह का माहौल था उन्होंने बढ़ चढकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बताया कि इस कार्यक्रम से हम लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

रिपोर्टर संतोष कुमार बस्ती

Related Articles

अखंड भारत न्यूज

मो 0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!