
अभियान के तहत लगाए गए 1 लाख 53 हजार वृक्ष
77वें गणतंत्र दिवस पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया झंडातोलन
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अमरजीत लोहान ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडातोलन किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी भी ली और जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत परंपरागत जल स्रोतों का निर्माण, सौर ऊर्जा को बढ़ावा और वृक्षारोपण का कार्य जारी है। इस वर्ष अभियान के तहत 1 लाख 53 हजार वृक्ष लगाए गए हैं।
आवास योजनाओं के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2010 से पहले के इंदिरा आवास लाभार्थियों, जिनके मकान अधूरे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना के तहत आवास पूर्ण करने के लिए सहायता दी जा रही है। स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता का दायरा बढ़ा है। जिले में 1 लाख 64 हजार घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कुल 1207 वार्डों के घरों से कचरा उठाया जा रहा है, और 95 टन प्लास्टिक कचरे से खाद का निर्माण किया गया है।
1 लाख 75 हजार 330 लीटर शराब जब्त की गई शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग द्वारा की गई छापेमारी में अब तक 1 लाख 75 हजार 330 लीटर शराब जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त, 251 वाहनों की नीलामी भी की जा चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में, 1 लाख 22 हजार 587 विद्यार्थियों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मिनी साइंस लैब और इंटीग्रेटेड साइंस लैब की सुविधा दी गई है। इसका उद्देश्य छात्राओं के गणित और विज्ञान के सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ावा देना है। स्कूली बच्चों की प्रतिभा पहचान हेतु आयोजित प्रतियोगिता के तहत 77 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।