
ब्रेकिंग न्यूज़ | बस्ती (छावनी)
सरयू नदी के किनारे छितौना मांझा क्षेत्र में आबकारी टीम ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार किया है। आबकारी विभाग की दबिश के दौरान मौके से लगभग 550 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया, वहीं भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी फरार हो गए, जिसके बाद 3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह पूरा मामला थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत छितौना मांझा का बताया जा रहा है। आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है और आगे भी लगातार अभियान जारी रहने की बात कही जा रही ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
