A2Z सभी खबर सभी जिले की

भीषण सड़क हादसा , मौके पर एक की मौत 8 घायल

भीषण सड़क हादसा , मौके पर एक की मौत 8 घायल

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामां बीती रात्रि को डीग रोड पर गांव इन्द्रौली के निकट तीन अलग-अलग वाहनों की भिड़ंत में एक मोटरसाइकिल रिक्शा चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई गजबकि दो अलग-अलग कारों में सवार आठ जने घायल हो गए गंभीर रूप से तीन घायलों को आरबीएम भरतपुर रैफर किया है। महिमा के पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कामा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कामा -डीग रोड पर गांव इन्द्रौली के निकट डीग से कामां कस्बे की और आ रहे मोटरसाइकिल मॉडिफाइड रिक्शा से ओवरटेक कर रही बरेजा कार की भिड़ंत हो गई इसके बाद ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर कामां की ओर से डीग की तरफ जा रही बलेनो कार से भिड़ गई इस ब्रेजा कार की भिड़ंत में रिक्शा चालक जुरहरा थाने के गांव गांवड़ी निवासी 38 वर्षीय आमीन पुत्र अमर सिंह मेव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ब्रेजा कार
में सवार कामां कस्बां निवासी मोहित पुत्र तुलसीराम वैश्य और लक्ष्मी पत्नी हरिओम वैश्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बलेनो कार में सवार भरतपुर के गांव अजान निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र हरभान सिंह जाट उनकी पत्नी श्यामा, पुत्री रुचि, प्रज्ञा, गौरी व पुत्र युवराज घायल हो गए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कामा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रुचि पुत्री सुरेंद्र सिंह लक्ष्मी पत्नी हरिओम वैश्य, मोहित पुत्र तुलसीराम वैश्य को चिकित्सकों ने आरबीएम भरतपुर रैफर किया है वहीं पुलिस ने मृतक आमीन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कामा मोर्चरी में रखवा दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी भरत सिंह सिंह ने क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क मार्ग से हटवाते हुए यातायात को शुरू कराया।

Related Articles

–भरतपुर के गांव अजान निवासी सुरेंद्र सिंह नांगलोई दिल्ली स्थित एक फुटवियर कंपनी में नौकरी करता है शुक्रवार को अपने पूरे परिवार सहित कार में सवार होकर अपनी सुसराल खोह थाने के गांव पास्ता में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 14 वर्षीय रूचि को गंभीर चोट आई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!