A2Z सभी खबर सभी जिले की

दायित्व एक व्यवस्था है हमें कार्यकर्ता बनकर काम करना है :- चंचल पाटीदार



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा संगठन के कार्य विस्तार को लेकर नवीन भाजपा धार ग्रामीण जिला की रचना की मुझे से सामान्य कार्यकर्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है हम सब कार्यकर्ता है दायित्व व्यवस्था है लेकिन पहले हम कार्यकर्ता है हमें निरंतर चरैवेति चरैवेति के साथ निरंतर संगठन के साथ है हमारा 1 वर्ष बहुत कठिन था हमारे जिले के वरिष्ठ जनों एवं जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के दम पर हम आज.यहा पहुंचे हैं दायित्व आज है कल नहीं है हम कार्यकर्ता बनकर काम करना है उक्त बात यहां भाजपा कार्यालय पर भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहीं मनावर नगर मंडल द्वारा सफलतम 1 वर्ष पूर्ण करने पर स्वागत सम्मान समारोह में कहीं हम पहले कार्यकर्ता है प्रदेश नेतृत्व ने ग्रामीण ग्रामीण जिले की बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम सब ने मिलकर काम किया है। साथ जिला संगठन का भी एक वर्ष पूर्ण हुआ। आप सब भी इस कठिन परिस्थिति में जिले का काम करना। आप सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का काम किया और काम सदा संगठन खड़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो के भाव के साथ काम करना चाहिए।

इस अवसर पर धार ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री चंचल जी पाटीदार को संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर सक्रियता के साथ सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण करने पर स्वागत सम्मान किया गया साथ ही विधानसभा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी का स्वागत वंदन अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता दामोदर खंडेलवाल, रामेश्वर पाटीदार, देवराम पाटीदार भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, सुनिल पाटीदार मांडवी , कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, पिंकी वास्केल, भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सह मीडिया प्रभारी अंकित शुक्ला नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, महामंत्री अमित शर्मा, मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोहन सोलंकी महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनाली श्रीवास्तव एवं नगर मंडल की कार्यकारिणी एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री आशुतोष सोनी ने किया व आभार जिला मंत्री लोकेश मुकाती ने माना, उक्त जानकारी भाजपा धार ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने दी।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button