

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 के लिए प्रदेश की कबड्डी टीम में कस्बे के युवक को टीम का सदस्य बनाया गया है। इससे उसके परिवार में हर्ष का माहौल है।
खेलो इंडिया बीच गेम्स के आयोजन में कस्बे के वार्ड संख्या आठ के निवासी अंशुल को 6 सदस्यीय टीम में चयन किया गया है। यह टीम दमन एंव द्वीप में 5 जनवरी से 9 जनवरी के मध्य होने वाले मैचो में खेलेगा। इस गेम्स में आठ प्रांतो की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इसके लिए पोल ए एंव पोल बी टीमें बनी है। पोल ए में आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दमन एवं द्वीप की टीमें शामिल की गई है और पोल बी में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र की टीमें शामिल हैं। कस्बे के युवक के टीम में शामिल किए जाने पर उसके घर परिवार में हर्ष का माहौल है।