

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 3 फरवरी
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में सुबह हुई बरसात से फसलों को फायदा हुआ है।
वहीं गेहूं की फसल को अधिक फायदा हुआ है। तथा पिछली बुवाई वाली दलहनी फसलों के लिए पानी से अधिक
फायदा होगा।
क्षेत्र में सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया तथा आसमान में छाए बादलों में
तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। तथा एक घंटे तक बरसात होती रही। क्षेत्र के डामर गांव निवासी किसान खडग
सिंह यादव , बृजेंद्र कुमार, अरुण सिंह आदि किसानों ने बताया कि दलहनी फसलों में फूल आ गया है। बारिश में फूल का नुकसान हो सकता है। जब कि
पिछड़ी बुवाई की दलहनी फसलों जिसमें
अभी फूल नहीं आया है। उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर तेज हवा
चल जाएगी तो गेहूं की फसल भी गिर सकती है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि
वैज्ञानिक डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि तापमान घटने बढ़ने से व दलहनी , तिलहनी फसलों में बारिश से फूल का नुकसान होने संभावना है। तथा बरसात
के समय तेज हवा चलने से गेहूं की फसल गिर सकती है। जिससे उत्पादन
प्रभावित होगा। मौसम के उतार चढ़ाव से
ओले को संभावना रहती है। इस बरसात
से फसलों को खास फायदा नहीं होगा।

