A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों ने मनाया अधिकारिता दिवस

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। इलेक्ट्रो होम्योपैथी धर्मार्थ चिकित्सालय पटकाना हमीरपुर में अधिकारिता दिवस का कार्यक्रम का प्रारंभ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के आविष्कारक डॉ काउंट सीजर मैटी को स्मरण कर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बुंदेलखंड प्रभारी डॉ नरेंद्र भूषण निगम ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों को प्रदेश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा से चिकित्सा व्यवसाय करने का पूर्ण अधिकार है। यह अधिकार उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-6 द्वारा दिनांक 04 जनवरी 2012 को बोर्ड आफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिसन उ०प्र० के नाम शासनादेश जारी कर प्रदान किया गया था। इसी अवसर को मनाने के लिये प्रति वर्ष इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा यह दिन अधिकारिता दिवस के रूप में मनाये जाने की परम्परा आज भी है। भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी के लिये जारी आदेश का क्रियान्वयन व अनुपालन राज्य सरकारों द्वारा प्रभावी ढंग से किया जाये इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जिला प्रभारी डॉ० गणेश सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी द्वारा असाध्य रोगों को खत्म करेंगे। आज का दिन हम सबके लिये गौरव का दिन है। उ०प्र० शासन ने शासनादेश जारी कर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में कार्य करने के लिये सारी बाधायें दूर करते हुये अधिकार प्रदान किया था। अब आवश्यकता है कि हम अपने अधिकारों को समझें। डॉ मानसी ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक 4 जनवरी से 11 जनवरी तक अधिकारिता सप्ताह मानते हुए जनता के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर अपनी पहचान बना सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० प्रशान्त राय वैज्ञानिक के वी के कुरारा, प्रियंका राय, डॉ नम्रता, डॉ कंचन गुप्ता, डॉ रजनीश, डॉ० सुनीता, अंश निगम, विधिक सलाह कार अंकुर नियम एडवोकेट एवं शुभम् पटेल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!