
रवि शिमले रिपोर्टर 
बड़वानी
इंदौर की घटना को लेकर मध्यप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सभी विधायकों को एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आदेश दिया गया आप धरना प्रदर्शन कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करें जिससे कांग्रेसियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और हाथों में घंटियां लेकर पुराने कलेक्टर पर किया धरना-प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फूंका पुतला जताया रोष।
लोकसभा, राज्यसभा सांसद और पूर्व केबिनेट मंत्री के निवास स्थान पर तैनात रहा पुलिस बल।
सांसद कार्यालय पर एसडओपी को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर के इस्तीफे की मांग की ।
इंदौर में दूषित पेयजल से लोगों की मौत और सैकड़ों के लोगों को बीमार होने के मामले ने सियासत को गर्मा दिया है। इसको लेकर जिला कांग्रेस और यूथ कॉंग्रेस ने बड़वानी शहर के पुराने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका और हाथों में घंटियां लेकर नारे बाजी की। इसके बाद केंद्रीय जेल के पास स्थित लोकसभा सांसद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मोहन सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफा की मांग की। हालांकि प्रदर्शन के दौरान विधायक व कई पार्षद नदारद रहे जो चर्चा का विषय रहा।
जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 भागीरथ पुरा मे दूषित पानी से 15 लोगों की जान जाने की घटना के मामले में जो नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से पत्रकार द्वारा सवाल पुछे जाने पर जवाब में मंत्री द्वारा गैर जबाव दार उत्तर देकर पत्रकार के साथ अह शब्दों का उपयोग किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि इंदौर महापौर को उक्त व्यवहार के लिए पद से बर्खास्त किया जाए
विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जनता के प्रति जवाबदार नहीं होते हुए गैर जिम्मेदाराना जवाब देकर संवेदनशील विषय से विमुख होने का प्रयास किया गया। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को अनदेखा किया जाना महत्वपूर्ण पद पर पदासीन मंत्री के लिए शोभा नहीं देता है।
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन यादव ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रहरी से संवेदनशील विषय पर असहज प्रतिक्रिया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा की गई है, जो आपत्तिजनक है। इस प्रकार का व्यवहार करने वाले मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस पार्टी जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर मैदान में खड़ी रहेगी।
एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आज विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सांसद कार्यालय में ज्ञापन देने आए है वही कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए एतियातन के तौर पर जनप्रतिनिधियों के यहां पुलिस बल लगाया गया है ।
