A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्टेट हाईवे दौसा मंडावर रोड़ पर लोगों का भारी अतिक्रमण

आने जाने वाले लोगों को होती है भारी परेशानी

रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा

खबर दौसा से दौसा – कठुमर वाया बांदीकुई स्टेट हाईवे नम्बर 78 जिसकी चौड़ाई 30 फीट से भी ऊपर होनी चाहिए, लेकिन दौसा से वाया कुंडल भांवता भांवती बांदीकुई जाने वाला जो सड़क मार्ग है उसके मध्य में कुंडल में इस स्टेट हाईवे की चौड़ाई इस समय केवल 10 – 11 फीट के आसपास है , जिससे रोजाना जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है ,और जो सीरियस मरिज होते हैं उनको एंबुलेंस से दौसा या जयपुर ले जाया जाता है, उनको भी इस जाम के खुलने का इंतजार करना पड़ता है , और उस स्टेट हाईवे पर इस समय ओर अतिक्रमण करने के लिए दौसा जिले के पूर्व जिला प्रमुख सतीश शर्मा जो कुंडल के निवासी हैं ,उनका रोड के पास में खेत है , वे रोड के पास में इस समय पक्का निर्माण करके पक्की दीवार बना रहे हैं, जब स्टेट हाईवे की चौड़ाई 30 फीट से भी ऊपर होती है, तो क्या राजस्थान सरकार को और दौसा जिला प्रशासन को पता नहीं है कि आखिर यह अवैध निर्माण क्यों चल रहा है , स्टेट हाईवे के सरकारी नियमों को क्यों तोड़ा जा रहा है , लेकिन पूर्व जिला प्रमुख सतीश  शर्मा जो भारतीय जनता पार्टी के हैं, इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के दबाव में है , इसलिए पूर्व जिला प्रमुख  सतीश शर्मा इस समय स्टेट हाईवे पर सरेआम अतिक्रमण कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ बोलने की किसी में हिम्मत नहीं है , क्योंकि उनकी सरकार में ऊपर तक पहुंच है, लेकिन भाईयों दौसा जिले को ही नहीं , संपूर्ण राजस्थान के लोगों को भी इस स्टेट हाईवे के अतिक्रमण से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , साथियों आम जनता को परेशानी होती है, सरकार ने जब स्टेट हाईवे घोषित कर दिया और जिसकी चौड़ाई 30 फीट के दायरे में आती है , तो दौसा जिला प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और राजस्थान सरकार की और दौसा जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की इस समस्या के निराकरण कि जिम्मेदारी बनती है , इसलिए मैं दौसा जिले के सभी  विधायकों से सांसद महोदय से और दौसा जिला कलेक्टर  से निवेदन करता हूं ,कि कुण्डल में स्टेट हाईवे पर इस समय हो रहे अतिक्रमण का तुरंत निराकरण करने का आदेश दिया जाए । नहीं तो जनता को मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा । जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार और दौसा जिला प्रशासन की होगी । निवेदक – एडवोकेट राधा किशन मीणा भांवता भांवती बांदीकुई जिला दौसा ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!