

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
कुरारा,हमीरपुर 24 दिसंबर विकास खंड क्षेत्र के टोडरपुर गांव में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
सुशासन सप्ताह के तहत टोडरपुर गांव के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर लोगो की समस्या सुनी। गांव निवासी रामस्वरूप अहिरवार वृद्धा पेंशन की मांग
की। राजू प्रजापति ने भगवान दास प्रजापति के दरवाजे से अस्पताल तक नाला निर्माण की मांग की। कल्लू भगत ने मेन रोड से प्राथमिक विद्यालय तक सी
सी रोड निर्माण की मांग की।संतु मिस्त्री ने रामस्वरूप के दरवाजे से शरमन के दरवाजे तक सी सी रोड निर्माण की मांग
की।कप्तान सिंह ने शिवपाल के दरवाजे
लगे हैंडपंप को ठीक कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर सचिव निशा निषाद , प्रधान प्रतिनिधि
कृष्ण कुमार, आंगनवाड़ी देवकुमारी,
कमलेश कुमार, आदि मौजूद रहे।