A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बाइक और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत ,दो गंभीर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते हुई बाईक और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

बुधवार सुबह नेशनल हाईवे 34पर इंगोहटा के निकट ट्रक और बाईक की टक्कर हो गई जिसमें किशोरी (60)पत्नी महावीर निवासी कुरारा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महावीर (65) पुत्र अज्ञात निवासी कुरारा और चंद्रपाल पुत्र श्री सहाय निवासी धनपुरा बिंवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से मौदहा सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची सुमेरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यातायात को सामान्य रूप से सुचारु कर दिया गया है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!