A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहा स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

 

 

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

Related Articles

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली  पुलिस अनूपपुर द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 227/16 धारा 294, 323,506 B भा.द.वि. के न्यायालय विचाराधीन प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी नाथू लाल बैगा पिता यंगेश्वर बैगा उम्र 45 साल निवासी ग्राम मानपुर जिला अनूपपुर का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है।
बुधवार की सुबह टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू , प्रधान आरक्षक खेमराज, आरक्षक अब्दुल की टीम के द्वारा उक्त फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!