
दिनांक 20/21 दिसम्बर की रात्रि को एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद सुल्तानपुर के हत्या के अभियोग में वांछित एवं ₹1,00,000/- के इनामी अपराधी सिराज अहमद थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की। मुठभेड़ में अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 30 बोर व 32 बोर की दो पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन एवं अन्य सामान बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त सिराज अहमद के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास एवं रासुका सहित गंभीर धाराओं में 28 आपराधिक मुकदमे उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों एवं जनपदों में पंजीकृत होने की जानकारी अभी तक प्राप्त हुई है।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
