A2Z सभी खबर सभी जिले की

आजमगढ़ में पकड़ा गया फर्जी दरोगा प्रदीप यादव : जनाब ने वर्दी पहनकर गांव में खूब रोला काटा, फिर एक बिजनेसमैन ने इनको असली दरोगा समझकर अपनी बेटी ब्याह दी और दहेज में 30 से 40 लख रुपए खर्च कर दिए

आजमगढ़ में पकड़ा गया फर्जी दरोगा प्रदीप यादव : जनाब ने वर्दी पहनकर गांव में खूब रोला काटा, फिर एक बिजनेसमैन ने इनको असली दरोगा समझकर अपनी बेटी ब्याह दी और दहेज में 30 से 40 लख रुपए खर्च कर दिए

मामले की जानकारी बिजनेसमैन की बिटिया काजल यादव को तब लगी जब उसका भाई एक दिन जीजा जी को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए बिना बताए उनके थाने में चला गया

साले साहब जब थाने पहुंचे तो सीना चौड़ा करके बोले हमको प्रदीप यादव जी से मिलना है, वो हमारे जीजा जी है।

थाना प्रभारी पहले तो जमकर हंसे फिर बोले भाई भांग मांग पीकर आया है क्या, इस थाने में कोई भी यादव दरोगा नहीं है।

Related Articles

साले साहब ने फिर जीजा जी को फोन लगाया बोले जीजा जी आप कहां पर हैं, जीजा जी बोले हम थाने में ही हैं, साले साहब बोले थाने में तो हम ही बैठे हैं सामने थाना प्रभारी है बात कीजिए

थाना प्रभारी की सुनते ही तुरंत ही फर्जी दरोगा ने फोन बंद कर लिया और फिर दो-तीन दिन तक फोन नहीं खोला, साले साहब ने थाना प्रभारी को जीजा जी की फोटो दिखाई तो थाना प्रभारी तत्काल ही पहचान गए बोले यह हमारे थाना क्षेत्र का सबसे बड़ा ठग प्रदीप यादव है।

बस फिर क्या था, लड़की के परिजनों ने आजमगढ़ में शिकायत की और कुछ ही समय में पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैक कर आरोपी को पकड़ लिया, अब दरोगा साहब गंभीर धाराओं में जेल भेजे जा रहे हैं।

🚨आप सभी माता-पीताओं से एक जरूरी अपील – आप जब भी अपनी बेटी के लिए कोई रिश्ता देखें अगर वह लड़का पुलिस या दरोगा है तो एक बार उसका बैकग्राउंड जरूर चेक करें, इसके लिए आप जहां उसकी पोस्टिंग है उस थाने में जाकर पता कर सकते हैं।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!