A2Z सभी खबर सभी जिले की

रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव 48 जीबी #रेडबगी से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है

🔴 Big News Update | शोक समाचार
#रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव 48 जीबी #रेडबगी से अत्यंत दुखद खबर सामने आई है।
#भारतीय_सेना के जवान मनजीत सिंह राय का उत्तर प्रदेश में ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। देश की सेवा करते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की।
शहीद जवान के निधन की सूचना मिलते ही गांव, क्षेत्र और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शहीद मनजीत सिंह राय का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ, भारतीय तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर के साथ किया जाएगा।
गांव एवं क्षेत्रवासियों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
देश ने एक और वीर सपूत को खो दिया।
शहीद मनजीत सिंह राय अमर रहें। 🇮🇳

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!