A2Z सभी खबर सभी जिले की

रसूलाबाद में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,चार घायल

*रसूलाबाद में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा,चार घायल*

*दैनिक सार सागर*

*जिला संवाददाता कानपुर देहात राजप्रताप सिंह*

Related Articles

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज स्थित बिरहुन रोड पर सिरसैयन पुरवा मोड के पास मंगलवार दोपहर एक ई रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

घायलों में से एक की हालत गंभीर देख उसे रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।घायलों की पहचान मुस्तकीम खान 40 वर्ष,कमरजहां 28 वर्ष,रफीक सिद्दीकी 45 वर्ष और तबस्सुम 30 वर्ष के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलने पर एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी सतेंद्र ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।वहीं एंबुलेंस चालक अवधेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एन चंद्रा ने उनका उपचार किया।गंभीर रूप से घायल मुस्तकीम खान की हालत नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल चालक रफीक सिद्दीकी ने बताया कि वह ई रिक्शा से अपने परिवार के सदस्यों को लेकर बिरहुन में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहा था।तभी रास्ते में एक बाइक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की।फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!