
बलिया ब्यूरो रिपोर्ट- पंकज मास्टर
वर्तमान समय में लोगों की मुलभुत जरूरतों में शिक्षा का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान हैंl जिसको पूरा करने के लिये सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने में समाजिक संस्थानों बड़ा हाथ हैंl 22 दिसंबर 2025 को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में समाजिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गयाl जिसमे एडेंट सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने GKP किट का प्रदर्शनी लगाकर मैत्री परियोजना के कार्यशैली और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी। जिसका नेतृत्व आर्गेनाइजेशन के जिला कोऑर्डिनेटर सोनुदेव यादव जी कियेl वहाँ पर आये सभी लोगों को किट एवं परियोजना के उदेश्य के बारे में जानकारी दियेl GKP किट का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रदान करना और उनके जीवन में सुधार लाना है, खासकर उन बच्चों के लिए जो शिक्षा से वंचित हैं।
मैत्री परियोजना के तहत, एडेंट सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में काम किया है। इस परियोजना का उद्देश्य बच्चियों को शिक्षित करना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। बातचीत में श्री यादव ने बताया कि वर्तमान समय में संस्था उतर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात के अलावा कई राज्यों में काम कर रही हैं l उतर प्रदेश के बलिया, देवरिया, गोरखपुर, चंदौली तथा इलाहबाद में कर रही हैं l बलिया जिले के पांच ब्लाक रेवती, मुरलीछपरा, बांसडीह, मनियर तथा नवानागर में बच्चियों के शिक्षा पर कार्य कर रही हैं l
