A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

विदेशी पर्यटकों को लुभाने लगा बेतला नेशनल पार्क, कोरोना काल के बाद पहली बार फ्रांस के पर्यटक पहुंचे पीटीआर

सर्दियां शुरू होते ही पीटीआर और बेतला में सैलानियों का आना शुरू है. इसी कड़ी में कोरोना के बाद पहली बार विदेशी पर्यटक पीटीआर पहुंचे |

विदेशी पर्यटकों को लुभाने लगा बेतला नेशनल पार्क, कोरोना काल के बाद पहली बार फ्रांस के पर्यटक पहुंचे पीटीआर

सर्दियां शुरू होते ही पीटीआर और बेतला में सैलानियों का आना शुरू है. इसी कड़ी में कोरोना के बाद पहली बार विदेशी पर्यटक पीटीआर पहुंचे |

पलामूः झारखंड का बेतला नेशनल पार्क एक बार फिर से विदेशी पर्यटकों को लुभाने लगा है. बेतला नेशनल पार्क में जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम के पर्यटकों को पहुंचाने का इतिहास रहा है. इस बार फ्रांस का नाम जुड़ा है |

फ्रांस के पांच पर्यटक बेतला नेशनल पार्क घुमने के लिए पहुंचे और पांचों पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया. इस दौरान फ्रांसीसी पर्यटकों ने हिरण, मोर, बायसन, हाथी, बंदर समेत कई वन्य जीवों को देखा और उन्हें नजदीक से जाना है. फ्रांस के पर्यटक जेरार्ड पेलिसन, जोसेट डुप्लौय, क्रिस्टीन फ्रैंचेट, एनी डेलेले, वैलेंटे पेलिसन बेतला नेशनल पार्क पहुंचे थे |

Related Articles

बेतला नेशनल पार्क के प्रबंधन के तरफ से उनके आगमन की जानकारी मिलने के बाद उन सभी सैलानियों का स्वागत किया गया. पांच पर्यटक बेतला नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लिया. इस दौरान पर्यटन नेशनल पार्क के डायरी में कुछ नोट्स भी लिखा है. फ्रांसीसी पर्यटकों ने नेशनल पार्क के जंगल सफारी की जमकर तारीफ की है |

एक लंबे अरसे के बाद विदेशी पर्यटक बेतला नेशनल पार्क में पहुंचे. पांचों फ्रांसीसी पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया है. पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन गैर-हिंदी भाषीय पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किया है. स्पेशल गाइड और कर्मियों को तैनात किया गया है और उन्हें कई बिंदुओं पर निर्देश भी दिए गए हैं. यह सुखद है कि बेतला की रौनक कोविड काल के बाद लौट रही है. -प्रजेशकांत जेना, उपनिदेशक, पीटीआर |

कोविड काल के बाद पहली बार पहुंचे विदेशी पर्यटक

कॉविड-19 के बाद पहली बार बेतला नेशनल पार्क के इलाके में विदेशी पर्यटकों की टीम पहुंची. कॉविड से ठीक पहले जर्मनी के दो बेतला नेशनल पार्क के इलाके में पहुंचे थे. साल 2025 में अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने अब तक जंगल सफारी का आनंद लिया है. हालांकि यह डाटा सिर्फ बेतला नेशनल पार्क में जंगल सफारी करने वालों का है. इससे कई गुना अधिक पर्यटक बेतला नेशनल पार्क के इलाके में दाखिल हुए है. पलामू किला, मंडल डैम, कमलदह, नेतरहाट और अन्य वाटरफॉल जाने वाले पर्यटकों का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है |

बंगाल के लोगों को पसंद है बेतला नेशनल पार्क

बेतला नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल के पर्यटकों का सबसे बड़ा पसंद है. बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों में 70 प्रतिशत के करीब बंगाल के पर्यटकों का आंकड़ा है. इसके अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर भारत से भी पर्यटक इलाके में पहुंचते हैं. बेतला नेशनल पार्क, पलामू टाइगर रिजर्व का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है. बेतला नेशनल पार्क में पर्यटक बाघ, तेंदुआ, हाथी समेत कई वन्य जीव को देखने के लिए पहुंचते हैं |

पलामू ब्यूरो चीफ दिव्यांशु तिवारी जी की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!