A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेसीबी से कुचलकर आठ साल के बच्चे की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम` मासूम को गोद में लेकर बैठे विधायक ,

जेसीबी से कुचलकर आठ साल के बच्चे की मौत, लोगों ने किया चक्काजाम; मासूम को गोद में लेकर बैठे विधायक ————————————————-

‘वाराणसी से रिपोर्ट | अखंड भारत न्यूज़’

“रिपोर्टर: श्याम सुन्दर जायसवाल”

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर सब्जी मंडी के सामने बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हाइड्रा जेसीबी की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

Related Articles

बताया जा रहा है कि सुंदरपुर क्षेत्र निवासी इरशाद अपने आठ वर्षीय बेटे इश्तियाक के साथ मोटरसाइकिल से सब्जी लेने मंडी पहुंचे थे। सब्जी खरीदते समय बाइक सड़क किनारे खड़ी कर बच्चे को बैठाया गया था। इसी दौरान भिखारीपुर की ओर से आ रहे हाइड्रा जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बच्चा पिछले पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने हाइड्रा जेसीबी में तोड़फोड़ की और आरोपी चालक की गिरफ्तारी व वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

मुख्य मार्ग जाम होने से सुंदरपुर–नरिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस, स्कूल वाहन और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

धरने की सूचना मिलने पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने मृत बच्चे को गोद में लेकर परिजनों के साथ सड़क पर बैठकर संवेदना जताई और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!