
सपा नेता इंद्रजीत सरोज की हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी अक्षम्य…वेद प्रकाश सत्यार्थी

एक दिन पूर्व सपा नेता ने दिया था विवादित बयान
संवाददाता : प्रभाकर मिश्र/अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी
कौशाम्बी…समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर विधानसभा से विधायक इंद्रजीत सरोज की सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में दिया गया विवादित बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयान अपने बयान में सपा नेता ने भगवान श्री राम, वाल्मीकि, तुलसीदास, रामायण और और श्रीमद् भागवत गीता के खिलाफ़ बातें किया था। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने मंझनपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया जाने की मांग किया है।
दिए गए तहरीर में आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने जानबूझकर वीडियो में अपने पास खड़े मुसलमानो को खुश करने के लिए इस तरह का बयान दिया। उनके इस बयान से हिंदू आस्था को ठेस पहुंची है। जिस तरीके से उन्होंने भगवान श्री राम, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वेदव्यास धर्म ग्रंथ रामायण, श्रीमद् भागवत गीता रामचरितमानस पर बयान दिया है वह समाज में विद्रोह पैदा कर सकता है। अपनी तहरीर में सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है इसके साथ विश्व हिंदू परिषद की ओर से उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मुकदमा नहीं लिखा गया विश्व हिंदू परिषद पूरे जिले में प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप पुष्पेंद्र पांडे, सर्वेश पटेल, शिवम पांडे, दीपक मौर्य, अंकित दिवाकर, महेंद्र पासी, गोविंद सरोज सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।