A2Z सभी खबर सभी जिले की

बनकटी/बस्ती  सोमवार की देर रात बनकटी कन्या इंटर कॉलेज के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्ष युवक की मौके पर मौत हो गई

बनकटी/बस्ती  सोमवार की देर रात बनकटी कन्या इंटर कॉलेज के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्ष युवक की मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बनकटी ब्लॉक के ग्राम कडसरी निवासी अमन पुत्र स्वर्गीय परशुराम (उम्र करीब 19 वर्ष) देईसांड बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बनकटी कन्या इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्राला और उसकी दो पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कि अमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर सीओ कुलदीप सिंह यादव और थाना लालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों और भारी ट्रालों की लापरवाही पर चिंता जताई तथा प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।

*रिपोर्टर*

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

Related Articles

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!