A2Z सभी खबर सभी जिले की

नगर पंचायत ने भभुआ, दुर्गावती रोड पर की कार्रवाई

नगर पंचायत ने भभुआ, दुर्गावती रोड पर की कार्रवाई

नगर पंचायत ने भभुआ, दुर्गावती रोड पर की कार्रवाई

रूपेश कुमार दुबे कैमूर जिला के मोहनिया नगर पंचायत ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दोपहर करीब 3:30 बजे भभुआ रोड, दुर्गावती सर्विस सड़क और रामगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई अतिक्रमण प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान, अवैध रूप से ठेले-खोमचे लगाए दुकानदार अपना सामान समेटकर भागते नजर आए। कई जगहों पर बुलडोजर और ट्रैक्टर देखकर अतिक्रमणकारी तुरंत हट गए।

 

यह अभियान मोहनिया नगर पंचायत के चांदनी चौक के आसपास लगातार चलाया जा रहा है। हालांकि, यह भी देखा जाता है कि अधिकारियों के जाने के तुरंत बाद अतिक्रमणकारी फिर से सार्वजनिक स्थलों पर काबिज हो जाते हैं।

Related Articles

 

अतिक्रमण प्रभारी अजय कुमार ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि मोहनिया नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करना है और यह कार्रवाई वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!