A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिंदू नेता को धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया

हिंदू नेता को धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया

शाहजहांपुर। जनपद में हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी को धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए वीडियो के माध्यम से धमकी दी, जिससे समर्थकों में रोष है।
राजेश अवस्थी के समर्थकों का कहना है कि वह लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। उनका तर्क है कि सात वर्षीय बच्ची से जुड़े मामले में आवाज उठाना या 17 वर्षीय नाबालिग की शादी रुकवाने का प्रयास करना गलत नहीं है। समर्थकों ने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में की गई टिप्पणियां दुर्भावनापूर्ण हैं और समाज में तनाव पैदा करने वाली हैं। मामले को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!