A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अपनाघर व जायन्ट्स ग्रुप ने विधायक से मिलकर कामवन मांग का दिया पत्र

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

*विधायक ने दिया आश्वासन कहा जनभावनाओं के अनुरूप मिलेगा परिणाम*

कामां – कामवन कस्बे की समाज सेवा समिति अपनाघर सेवा समिति व जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन के पदाधिकारियों ने कामा विधायक नोक्षम चौधरी के स्थानीय कार्यालय पर पहुंचकर कामां का नाम कामवन किए जाने का मांग पत्र सौपते हुए कहा की कामां को सही पहचान दिलाने में आप नीवं के पत्थर का कार्य कर सकती हैं।
अपनाघर के हर प्रसाद नाटाणी ने बताया कि मांग पत्र सुपुर्द करते समय विधायक ने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं के अनुरूप अतिशीघ्र परिणाम मिलेगा। इस दौरान पदधिकारों ने कहा कि यह नगरी 5500 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है जिसका प्रमाण गर्ग सहिंता व अन्य ग्रन्थों से प्राप्त होता है यहां भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के प्रति निश्चल प्रेम को सिद्ध किया था। इस कारण भी यहां का नाम कामवन है। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि है यह नगरी बड़ी ही प्राचीन नगरी है अतः हम सभी की पुरजोर मांग है कि इस नगरी का नाम कामवन किया जाए। मांग पत्र देने वालो में प्रमुख रूप से अपनाघर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी,जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल, हरि कुम्हेरिया, राधाशरण पुजारी,सुनील तमोलिया,हरप्रसाद नाटाणी,महेंद्र अरोड़ा,गोविंद खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
*सोमवार को दिया जाएगा ज्ञापन* महिला मंडल द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक ज्ञापन सोमवार को उपखंड अधिकारी के माध्यम से भी दिया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!