A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव बढाने वाले सम्मानित 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने की जबकि मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल रहे।

कस्बे के विद्या देवी पालीवाल इण्टर कालेज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में इस वर्ष उत्तर प्रदेश प्रयागराज बोर्ड द्वारा आयोजित इण्टर मीडिएट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव बढाने वाले जयंती, भानुप्रताप, मुस्कान,स्नेहा, नम्रता, देवेंद्र और सरस सिंह जबकि हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों ऋतिका पालीवाल, क्षमा गुप्ता,हर्ष प्रजापति, योगेश कुमार,अंशु यादव, धनंजय,पायल शिवहरे,अर्पिता देवी, अंजलि प्रजापति और दिब्याशीं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ़ श्रीनाथ ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल रहे।इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राकेश पालीवाल और प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ और छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button