

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।क्षेत्र के ग्राम नरायच निवासी जावेद खान (43)पुत्र बाबू,और चांदबाबू बाईक से भमौरा से नरायच की ओर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से जावेद को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है दोनों युवकों ने हेल्मेट नहीं लगाया था और घायल शराब के नशे में बताए जा रहे हैं।